असम में गोमांस पर बैन, सार्वजनिक कार्यक्रम, रेस्टोरेंट और होटल में परोसा नहीं जाएगा [Beef banned in Assam, will not be served in public functions, restaurants and hotels]

2 Min Read

दिसपुर, एजेंसिंयां। असम सरकार ने राज्य में गोमांस (बीफ) खाने और परोसने पर बैन लगा दिया है। राज्य के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘हमने फैसला लिया है

कि किसी भी रेस्टोरेंट, होटल या सार्वजनिक समारोह में गोमांस न तो परोसा जाएगा और न ही इसका सेवन होगा।’ राज्य के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा, ‘कांग्रेस इस फैसले का स्वागत करे या पाकिस्तान जाए।’ हालांकि, कांग्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पहले क्या नियम था:

राज्य सरकार ने 2021 में असम मवेशी संरक्षण अधिनियम पास किया था। इसके तहत किसी मंदिर के 5 किमी के दायरे में गोमांस खाना, बेचना प्रतिबंधित था, लेकिन असम कैबिनेट ने अब इस फैसले का विस्तार कर दिया है।

ये मुद्दा चर्चा में क्यों आया:

असम की सामगुरी विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। 23 नवंबर को रिजल्ट आया, कांग्रेस कैंडिडेट तंजील हुसैन हार गए। तंजील के पिता और कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन ने BJP पर बीफ बांटने का आरोप लगाया।

इसके जवाब में CM सरमा ने 30 नवंबर को कहा, ‘मैं राज्य में गोमांस पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हूं, बशर्ते कांग्रेस यह मुझे लिखित में दे।’ सरमा ने कांग्रेस की ओर से कोई जवाब मिलने से पहले ही गोमांस बैन का फैसला ले लिया।

इसे भी पढ़ें

UCC की ओर बढ़ा असम, निकाह को मान्यता नहीं देगी सरकार

Share This Article
Exit mobile version