BCCI अध्यक्ष पद पर बदलाव की तैयारी, राजीव शुक्ला संभाल सकते हैं जिम्मेदारी [Preparations for change in c’s post, Rajiv Shukla can take over the responsibility]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

BCCI:

नई दिल्ली , एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की संभावना बढ़ गई है। वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी आगामी 19 जुलाई 2025 को 70 वर्ष के हो जाएंगे, जबकि बोर्ड के नियमों के अनुसार अध्यक्ष की अधिकतम उम्र सीमा 70 वर्ष तय है। ऐसे में BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को जुलाई से कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, वह तीन महीनों तक यह जिम्मेदारी निभा सकते हैं और फिर सितंबर 2025 में होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में वे पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं।

BCCI: ICC T20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025

रोजर बिन्नी अक्तूबर 2022 में BCCI के 36वें अध्यक्ष चुने गए थे, उन्होंने सौरव गांगुली का स्थान लिया था। बिन्नी के कार्यकाल के दौरान भारत ने ICC T20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे दो बड़े टूर्नामेंट जीते। उनके समय में महिला प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत हुई, खिलाड़ियों के वेतन में सुधार हुआ और घरेलू क्रिकेट को मजबूती देने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए।

BCCI: कौन है राजीव शुक्ला ?

पूर्व ऑलराउंडर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य बिन्नी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 27 टेस्ट और 72 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 47 और 77 विकेट लिए। बिन्नी का क्रिकेट और प्रशासनिक योगदान महत्वपूर्ण रहा है, लेकिन अब उम्रसीमा के कारण उन्हें अध्यक्ष पद से हटना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं