बरेली SSP अनुराग आर्य ने की बड़ी कार्रवाई, 6 पुलिसकर्मी निलंबित [Bareilly SSP Anurag Arya took major action, 6 policemen suspended]

2 Min Read

बरेली, एजेंसियां: बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन दारोगा और तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इनमें से दो दारोगा और दो सिपाही आदेशिकाओं को तामील कराने के बाद अपनी मर्जी से लौटे, जबकि तय समय पर वापस नहीं आए। इन पुलिसकर्मियों में दारोगा धर्मवीर सिंह, दारोगा सुनीराम रंगा, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, और मुख्य आरक्षी विनोद कुमार शामिल हैं। एसएसपी ने इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

कुर्की में लापरवाही पर दारोगा जोगेंद्र सिंह निलंबित

बिशारतगंज थाने में तैनात दारोगा जोगेंद्र सिंह पर भरण-पोषण वसूली के मामले में लापरवाही का आरोप है। उन्होंने अर्जुन सिंह के सामान की कुर्की प्रक्रिया में खानापूर्ति की, कुर्कशुदा माल को दाखिल नहीं किया और रिकवरी वारंट की धनराशि भी वसूलने में नाकाम रहे। इस लापरवाही के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

महत्वपूर्ण वारंट दर्ज न करने पर सिपाही नवीन कुमार पर कार्रवाई

हाफिजगंज थाने में तैनात सिपाही नवीन कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला आरोपी के खिलाफ जारी आठ गैर-जमानती वारंट थाने के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किए गए। इस लापरवाही को देखते हुए उन्हें भी निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
SSP का संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं

एसएसपी अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम पुलिस विभाग की अनुशासनहीनता पर लगाम लगाने और प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें

रायबरेली में ट्रैक पर मिट्टी डालकर भागा डंपर का ड्राइवर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं