जमशेदपुर में प्रतिबंधित दवाइयों का धंधा हुआ पर्दाफाश , 25 लाख की दवाइयों के साथ तीन लोग गिरफ्तार [Banned drug racket busted in Jamshedpur, three people arrested with drugs worth Rs 25 lakh]

1 Min Read

जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस ने उलीडीह ओपी क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाइयों का खुलासा किया।

इस मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर के संचालक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अवैध रूप से नशे की दवाइयां बेच रहा था।

दवा दुकान पर चल रहा था अवैध कारोबार

पुलिस जांच में पता चला कि डिमना रोड स्थित मां वैभव लक्ष्मी मेडिकल स्टोर से नशे की दवाइयों का अवैध कारोबार चल रहा था। दवाइयों को छिपाने के लिए संचालक ने अपनी दुकान के अलावा एक ऑटो पार्ट्स की दुकान और अपने घर में गोदाम बना रखा था। पुलिस ने इन दोनों स्थानों से जब्त दवाइयों की खेप बरामद की।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और दवाइयों की भारी खेप जब्त की।

गिरफ्तार आरोपियों में मेडिकल स्टोर संचालक राजकुमार गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता और सोनू पांडेय शामिल हैं। पुलिस अब इन आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें

रांची में पुलिस वाले को बेहोश कर अपराधियों ने लूटा सवा लाख रुपये और मोबाइल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं