मई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक और 8 दिन शेयर बाजार

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। मई महीने में बैंकों में 14 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत छुट्‌टी के साथ होगी।

1 मई को महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं लोकसभा चुनाव की वोटिंग के कारण भी मई में 3 दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

वहीं, मई 2024 में शेयर बाजार में 8 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 6 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा।

इसके अलावा शेयर बाजार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 20 मई को मुंबई में लोकसभा चुनाव के कारण भी बंद रहेगा।

इसे भी पढ़ें

भारत आ रहे जहाज पर हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल अटैक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं