मुंबई, एजेंसियां। जून 2024 महीने में बैंकों में 10 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 3 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
इनके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ होगी।
17 जून को बकरीद/ईद-उल-अजहा के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 18 जून को भी जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
हालांकि बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम किये जा सकते हैं।
इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।वहीं, जून 2024 में शेयर बाजार में 11 दिन कारोबार नहीं होगा।
इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा 17 मई को बकरीद पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा।
इसे भी पढ़ें
हिमाचल में बोले शाह-400 का आंकड़ा पार होगा, तब पीओके हमारा होगा








