Banking news:
नई दिल्ली, एजेंसियां। जुलाई 2025 में देशभर के बैंकों में 13 दिन अवकाश रहेगा, जिससे आम लोगों के बैंकिंग कार्यों पर असर पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन के तहत यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों, धार्मिक अवसरों और साप्ताहिक अवकाश को ध्यान में रखकर तय की गई हैं। इन 13 दिनों में 4 रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार तो शामिल हैं ही, साथ ही 7 अतिरिक्त छुट्टियां विभिन्न त्योहारों और खास अवसरों पर रहेंगी।
Banking news:छुट्टियों की शुरुआत
छुट्टियों की शुरुआत 3 जुलाई को अगरतला में खर्ची पूजा से होगी। इसके बाद 5 जुलाई को गुरु हरगोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सव होने के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 6 जुलाई को रविवार और 12 जुलाई को दूसरा शनिवार है, जिससे बैंकों में अवकाश रहेगा। 13 जुलाई को भी रविवार की छुट्टी है।
14 जुलाई को शिलॉन्ग में बेह दीन्खलाम, 16 जुलाई को देहरादून में हरेला, और 17 जुलाई को शिलॉन्ग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे। 19 जुलाई को अगरतला में केर पूजा, 20 जुलाई को रविवार, 26 जुलाई को चौथा शनिवार और 27 जुलाई को फिर रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। 28 जुलाई को गंगटोक में द्रुक्पा त्से-जी के अवसर पर बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।
Banking news:ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, ATM
इन छुट्टियों के दौरान RTGS, NEFT और चेक क्लीयरेंस जैसी सेवाओं में देरी हो सकती है, लेकिन ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, UPI, ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। शिलॉन्ग और गंगटोक जैसे क्षेत्रों में लगातार 3-3 दिन की छुट्टी से स्थानीय बैंकिंग सेवाओं पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। बैंकिंग योजनाएं बनाते समय इन तिथियों को ध्यान में रखना जरूरी होगा।
इसे भी पढ़ें
आरबीआई की नई डिप्टी-गवर्नर नियुक्त हुईं पूनम गुप्ता, वर्ल्ड बैंक से लेकर आइएमएफ तक का है अनुभव








