बेगूसराय। बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट लिया है।
सुबह 10 बजे के करीब एचडीएफसी बैंक में पांच हथियारबंद अपराधी घुस गए और बैंक के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना कर लूटपाट की।
इस दौरान अपराधियों ने करीब 20 लाख रुपए की लूट की और मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि पांच अपराधी बैंक में घुस आए। उनके पास हथियार था।
बदमाशों ने गन पॉइंट पर कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को पहले बंधक बनाया और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने बैंक के कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। मौके पर पहुंचे बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
इस दिनदहाड़े लूट की घटना से बेगूसराय सहित पूरे बिहार में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल इस घटना के बाद कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एसपी मनीष कुमार ने लगभग 20 लाख रुपए लूट की बात कही है। लूटे के सही आंकड़े के लिए जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें








