कोलकाता, एजेंसियां। बांग्लादेशी सांसद की हत्या का खुलासा हो गया है।
भारत में बांग्लादेशी सांसद अनवारुल आजिम अनार की हत्या के मामले में CID ने कोलकाता के न्यू टाउन फ्लैट से 600 ग्राम के सैकड़ों प्लास्टिक बैग मिले हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने टॉयलेट पेपर, टिशू पेपर, दस्ताने और शिलास्ती रहमान के नाम का बोर्डिंग पास बरामद किया है।
शिलास्ती वही महिला है जो CCTV फुटेज में अनवारुल के साथ फ्लैट में जाती नजर आई थी।
CID ने गिरफ्तार आरोपी जिहाद हवलदार के हवाले से बताया कि अनवारुल के फ्लैट में घुसने के 15 मिनट में ही पूरी वारदात को अंजाम दिया गया। उसे बेहोश करने के लिए क्लोरोफॉर्म का इस्तेमाल किया गया था।
इसके बाद एक तकिए की मदद से दम घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। फिर आरोपी जिहाद ने कसाई वाले चाकू और ब्लेड की मदद से उसके शव के टुकड़े किए।
रिपोर्ट के मुताबिक, CID ने बताया कि आरोपी शव के टुकड़ों को प्लास्टिक बैग में भरकर सूटकेस में छिपाते हुए ले जाने वाले थे।
इसके अलावा फ्लैट से ब्लीचिंग पाउडर भी बरामद हुआ है।
इसे भी पढ़ें









