संसद में बांग्लादेश का मुद्दा उठा, हेमा मालिनी बोलीं- यह विदेशी संबंधों का नहीं [Bangladesh issue raised in Parliament, Hema Malini said – this is not about foreign relations]

1 Min Read

कृष्ण भक्तों की भावनाओं का मामला है

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार को 7वां दिन है। लोकसभा में बांग्लादेश हिंसा का मुद्दा उठा। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा- बांग्लादेश में हमारे हिंदुओं और हिंदू मंदिरों, खास तौर पर इस्कॉन और इस्कॉन भक्तों के साथ जो कुछ हो रहा है, उसे देखकर मैं बेहद दुखी और परेशान हूं। यह केवल विदेशी संबंधों का मुद्दा नहीं है, यह भारत में कृष्ण भक्तों की भावनाओं का मामला है।

वहीं राज्यसभा में विपक्ष ने किसान मुद्दे पर हंगामा किया। विपक्षी नेताओं ने किसान विरोधी ये सरकार नहीं चलेगी के नारे लगाए। कई नेता वेल में चले आए।

इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जताई। उन्होंने खड़े होकर विपक्षी नेताओं का डांटा। धनखड़ ने कहा- ये नारेबाजी और घड़ियाली आंसू यहां नहीं चलेंगे । आपके लिए किसानों का हित स्वार्थ के लिए है।

इसे भी पढ़ें

संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे के साथ शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं