बंडा विधायक की कार पर पत्थर से हमला

2 Min Read

सागर,एजेंसिया: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर शनिवार रात को अज्ञात बदमाशों ने अचानक पत्थर से हमला कर दिया।

पत्थर लगने से उनकी कार के सामने का शीशा टूट गया है। कार में विधायक आगे की सीट पर ही बैठे थे, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मामला बरायठा थाना क्षेत्र के करई गांव के पास का है। यह वारदात उस समय हुई जब विधायक लोधी अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आयोजित शादी समारोहों में शामिल होकर लौट रहे थे।

बंडा विधानसभा दमोह संसदीय क्षेत्र में आता है, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। बंडा विधायक लोधी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जिसमें उन्होंने बताया कि वह शनिवार रात विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादी समारोहों में शामिल होने गए थे।

सूत्रों के मुताबिक जब वे लौट रहे थे तभी सिलोट नदी के घाट पर अज्ञात व्यक्ति ने चलती कार पर पत्थर मारा।

वे आगे की सीट पर बैठै थे और कार के सामने वाले कांच पर आकर पत्थर लगा, जिससे कांच टूट गया।

पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

खाएं ये फल जिससे वजन कम होने के साथ-साथ मेटाबॉल्जिम को भी ठीक रखेगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं