नेपाल चुनाव में नई लहर: बालेन शाह की पार्टी RSP बड़ी जीत की ओर

3 Min Read

Nepal election 2026:

काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल के संसदीय चुनाव में काठमांडू के पूर्व मेयर Balen Shah (बालेन्द्र शाह) की पार्टी Rastriya Swatantra Party (RSP) शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में पार्टी कई सीटों पर बड़ी बढ़त बनाए हुए है और माना जा रहा है कि वह प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

मतगणना में RSP को भारी बढ़त

नेपाल के चुनाव आयोग के मुताबिक संसद की 165 प्रत्यक्ष सीटों (FPTP) में से 135 पर मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों में RSP ने अब तक 19 सीटें जीत ली हैं और करीब 98 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अगर यह बढ़त बरकरार रहती है तो पार्टी कुल मिलाकर लगभग 117 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है, जो उसे सरकार बनाने के काफी करीब पहुंचा देगी।

पुरानी पार्टियां काफी पीछे

रुझानों के मुताबिक नेपाल की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां काफी पीछे रह गई हैं। Nepali Congress दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक 4 सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli की पार्टी Communist Party of Nepal (Unified Marxist–Leninist) (CPN-UML) को केवल 1 सीट पर जीत मिली है और 11 सीटों पर बढ़त है। इसी तरह Nepal Communist Party (NCP) ने भी 1 सीट जीती है और कुछ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

ओली से आगे चल रहे बालेन शाह

झापा-5 सीट पर Balen Shah खुद चुनाव मैदान में हैं और यहां वह KP Sharma Oli से काफी आगे चल रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक बालेन शाह को करीब 34,863 वोट मिले हैं, जबकि ओली को लगभग 9,068 वोट मिले हैं। यह अंतर इस चुनाव में RSP की लोकप्रियता को दर्शाता है।

कुल 68 पार्टियां मैदान में

5 मार्च को हुए इस संसदीय चुनाव में कुल 68 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया। प्रत्यक्ष प्रणाली (FPTP) के तहत 3,406 उम्मीदवार और आनुपातिक प्रतिनिधित्व (PR) के तहत 1,270 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। नेपाल की संसद में कुल 275 सीटें हैं, जिनमें से 165 सीटें प्रत्यक्ष चुनाव से और 110 सीटें PR प्रणाली से भरी जाती हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 138 सीटों की जरूरत होती है।

युवाओं का मिला बड़ा समर्थन

RSP के नेताओं का दावा है कि पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिल सकता है। दरअसल हाल के वर्षों में नेपाल में युवाओं के बीच पारंपरिक राजनीति के खिलाफ असंतोष बढ़ा है। इसी कारण बड़ी संख्या में युवा मतदाता Rastriya Swatantra Party के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

Share This Article