बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ की आज होगी लिस्टिंग, निवेशकों का पैसा दोगुना होने की संभावना [Bajaj Housing Finance IPO will be listed today, investors’ money likely to double]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर का आज बाजार में लिस्टिंग होगी।

इस आईपीओ को इन्वेस्टर्स से मिले तगड़े रिस्पॉन्स के बाद अब उससे बड़ी लिस्टिंग की उम्मीद जतायी जा रही है।

ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर दोगुने भाव पर लिस्ट हो सकते हैं।

कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज पर होगी। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज स्पेशल प्री-ओपन सेशन (एसपीओएस) का हिस्सा होंगे और बजाज हाउसिंग फाइनेंस के स्टॉक में ट्रेडिंग सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

बजाज हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ की लिस्टिंग का निवेशकों को बेसब्री से इंतजार है, खासकर उन लोगों को जिन्हें आईपीओ अलॉटमेंट मिला है।

जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) से शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, मार्केट एनालिस्ट को भी आज बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ की अच्छी लिस्टिंग की उम्मीद है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर की लिस्टिंग 100% से ज्यादा के प्रीमियम पर हो सकती है।

ऐसे में लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा दोगुना होने की प्रबल संभावना है। स्टॉकबॉक्स के प्रथमेश मस्देकर को इस आईपीओ की मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह इश्यू 107% से ज्यादा के प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

अर्केड डेवलपर्स का IPO लॉन्च: 16 सितंबर से निवेश का मौका, 55% रिटर्न की उम्मीद

Share This Article
Exit mobile version