बजाज ऑटो ने अब्राहम जोसेफ को ईवी शाखा चेतक टेक्नोलॉजी का एमडी नियुक्त किया

1 Min Read

नयी दिल्ली: बजाज ऑटो लिमिटेड ने मंगलवार को अब्राहम जोसेफ को अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) शाखा – चेतक टेक्नोलॉजी लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया।

कंपनी ने रामतिलक अनंतन को बजाज ऑटो लिमिटेड (बीएएल) का मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नियुक्त किया है।

तकनीकी नवाचार में तेजी लाने और मौजूदा तथा उभरते वाहन खंड में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की रणनीति के तहत बजाज ऑटो ने ये बदलाव किये हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जोसेफ के पास वाहन उद्योग में 35 वर्षों से अधिक का अनुभव है और वह बजाज ऑटो में लंबे समय से कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें

आरक्षण न खत्म होगा और न ही उसे धर्म के नाम पर बांटने दिया जाएगा: मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं