बाहुबली नेता अतीक अहमद के बेटे असद की एनकाउंटर में मौत

IDTV Indradhanush
1 Min Read

यूपी : प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में नामजद और बाहुबली नेता अतीक अहमद के बेटे अशद अहमद को झांसी में गुरुवार को हुए एक पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया है। इस मामले में एक अन्य अभियुक्त गुलाम मोहम्मद की भी इस एनकाउंटर में मौत हो गयी है।

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को इन दोनों अभियुक्तों की तलाश थी। इन दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम रखा गया था। यूपी पुलिस के एडीजी ने बताया कि दो डिप्टी एसपी नवेंदु और विमल के नेतृत्व में ये एनकाउंटर किए गये। पुलिस का दावा है कि इन दोनों के पास से विदेश में बने हथियार भी बरामद किए गए हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं