बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी का टिकट कटा, जौनपुर से बसपा ने बदला प्रत्याशी

1 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां। जौनपुर से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्‌डी का टिकट मायावती ने ऐन वक्त पर काट दिया।

अब बसपा ने सांसद श्याम सिंह यादव को मैदान में उतारा है। श्याम सिंह यादव जौनपुर से बसपा के मौजूदा सांसद हैं।

वह आज दोपहर नामांकन करेंगे। जौनपुर में 6वें चरण में 25 मई को वोटिंग है। इस सीट पर आज नामांकन की आखिरी तारीख है।

बसपा के जिला अध्यक्ष संग्राम भारती ने श्रीकला का टिकट काटे जाने की पुष्टि की है।

श्याम सिंह यादव ने कहा कि मुझे आज लखनऊ से मुंबई जाना था। रात करीब 1 बजे बसपा सुप्रीमो मायावती का फोन आया।

उन्होंने कहा कल सुबह आपको नामांकन करना है। कागजात तैयार कर लीजिए। हमने कहा ठीक है।

कॉर्डिनेटर लखनऊ से सिंबल लेकर चल दिए हैं। दो-तीन घंटे में वह आ जाएंगे। दोपहर में नामांकन करूंगा।

इसे भी पढ़ें

फिल्म टाइटेनिक के एक्टर बर्नाड हिल का निधन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं