बहराइच हिंसा-आरोपी अब्दुल के घर पर चल सकता है बुलडोजर, 23 घरों में नोटिस चस्पा, सुबह कई ने दुकानें खाली कीं [Bahraich violence-bulldozer may run on accused Abdul’s house, notice pasted in 23 houses, many vacated shops in the morning]

2 Min Read

योगी ने DGP के साथ मीटिंग की

बहराइच, एजेंसियां। बहराइच हिंसा का शनिवार को 7वां दिन है। सड़कों पर अभी भी सन्नाटा है। जगह-जगह फोर्स तैनात है। अब प्रशासन एक्शन में जुट गया है।

राम गोपाल की हत्या में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर बुलडोजर चल सकता है। इसी घर में भगवा झंडा लहराने के दौरान राम गोपाल को गोली मारी गई थी।

20 मुस्लिम और 3 हिंदुओं के मकानों पर नोटिस चिपकेः

शुक्रवार रात को PWD की ओर से महाराजगंज में 23 मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। इनमें 20 मुस्लिम और 3 हिंदुओं के मकान हैं। प्रशासन ने 3 दिन का वक्त दिया है।

नोटिस का जवाब न मिलने पर बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है। यह वही जगह है जहां से मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा की शुरुआत हुई थी। इधर, जिन घरों-दुकानों में नोटिस चस्पा हुए उनमें से कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान खाली करना शुरू कर दिया है।

अफसरों का कहना है कि 2 से 3 दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे। राहत की बात यह है कि 14 अक्टूबर के बाद आगजनी की कोई घटना नहीं हुई है।

मृतक के परिजनों ने जारी किया वीडियोः

इधर, राम गोपाल की पत्नी रोली के बाद उसके पिता कैलाश मिश्रा ने वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा- पुलिस ने जो कार्रवाई की है, उससे संतुष्ट नहीं हूं। जैसे मेरा बेटा मारा गया, वैसे आरोपियों को मारा जाए।

13 अक्टूबर यानी रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा भड़की थी। शुक्रवार को पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अब तक कुल 89 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें

बहराइच हिंसा, नेपाल बॉर्डर पर सरफराज और तालीम का एनकाउंटर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं