बागमती एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर, 3 कोच में लगी आग [Bagmati Express collides with goods train, 3 coaches catch fire]

2 Min Read

कई बोगी बेपटरी, कई यात्री घायल

चेन्नई, एजेंसियां। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक ट्रेन हादसा सामने आया है। पैंसेजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हुई है।

बिहार जा रही मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (बागमती एक्सप्रेस) एक मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस के छह कोच नीचे उतर गए।

रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे

इसमें 3 कोच में आग लग गई। हादसे में अभी तक कोई जनहानि सामने नहीं आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

तिरुवल्लूर पुलिस ने एक बयान में कहा है कि ट्रेन मैसूर से पेरम्बूर होते हुए दरभंगा जा रही थी।

यह पैसेंजर ट्रेन तिरुवल्लूर के पास कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। यह घटना रात साढ़े आठ बजे हुई।

कब और कैसे हुआ हादसा?

रेलवे के अनुसार ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कुछ यात्री घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार कावरापेट्टई में बागमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक खड़ी मालगाड़ी से टकराई।

एक्सप्रेस ट्रेन ने आठ बजकर 27 मिनट पर पोन्नेरी स्टेशन पार किया था। इसके बाद चालक दल को अचानक तेज झटका लगा। ट्रेन के लूपलाइन में जाने के बाद यह मालगाड़ी से टकरा गई।

पोन्नेरी के पास स्थित कावरापेट्टई, तिरुवल्लूर जिले में चेन्नई के निकट स्थित है। रेलवे के अनुसार चेन्नई से एक चिकित्सा सहायता ट्रेन और एक बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।

इसे भी पढ़ें

कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने मारी टक्कर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं