बदलापुर यौन शोषण का आरोपी मारा गया [Badlapur sexual exploitation accused killed]

1 Min Read

पुलिस कस्टडी में रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की थी

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के बदलापुर में 3 और 4 साल की 2 बच्चियों से यौन शोषण का आरोपी अक्षय शिंदे पुलिस फायरिंग में मारा गया। उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस शिंदे को तलोजा जेल ले गई थी, लौटते वक्त मुम्ब्रा बायपास के पास उसने पुलिस रिवॉल्वर छीनी और 3 राउंड फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में शिंदे के सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई।

आरोपी को दादा बोलती थीं बच्चियां

बदलापुर के आदर्श स्कूल में 23 साल के स्वीपर अक्षय ने 12 और 13 अगस्त बच्चियों का यौन शोषण किया था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि बच्चियां उसे दादा (बड़े भाई के लिए मराठी शब्द) कहकर बुलाती थी।

बदलापुर यौन शोषण केस की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। एक NGO ने देशभर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें

बदलापुर यौन शोषण केस, MVA ने महाराष्ट्र बंद वापस लिया


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं