बदलापुर रेप केस- आरोपी के एनकाउंटर की जांच करेगी CID [Badlapur Rape Case- CID will investigate the encounter of the accused]

1 Min Read

पिता हाईकोर्ट पहुंचे, SIT जांच की मांग

मुंबई, एजेंसियां। बदलापुर दुष्कर्म केस में आरोपी के एनकाउंटर का मामला बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचा है। आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने एनकाउंटर की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाने की मांग की है।

उधर, महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को एनकाउंटर की जांच CID को सौंप दी है।

परिवार का आरोप- उसे कस्टडी में पीटा गया:

ठाणे क्राइम ब्रांच अक्षय को तलोजा जेल से बदलापुर लेकर गई थी। अक्षय ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर फायर किए थे, सेल्फ डिफेंस में पुलिस ने गोली चलाई और अक्षय मारा गया।

हालांकि अक्षय के परिवार ने आरोप लगाया कि उसे कस्टडी में जमकर पीटा गया था। मामले को दबाने के लिए एनकाउंटर कर दिया गया। उसका शव भी नहीं देखने दिया।

इधर विपक्ष ने सवाल किया- अक्षय हथकड़ी में था, वो फायरिंग कैसे कर सकता है।

इसे भी पढ़ें

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी को लेकर गरमाई राजनीति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं