अयोध्या LIVE: CM योगी के साथ पहुंचे अमिताभ और सचिन, सुदेश महतो भी पहुंचे

3 Min Read

अयोध्या में दिग्गजों का जमावड़ा, देंखे पल-पल की अपडेट

अयोध्या। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में पहुंच चुके हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी ही देर में पहुंचनेवाले हैं। वहीं. मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर मुख्यमंत्री के साथ ही पहुंचे हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अयोध्या में राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं। साथ ही बिजनेसमैन अनिल अंबानी भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। झारखंड से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो मंदिर परिसर में पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर समारोह स्थल पर वह लोगों से मिलते हुए दिखे। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके पुत्र रामचरण अयोध्या पहुंच चुके हैं।

इतना ही नहीं, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अयोध्या पहुंच चुके हैं। रणवीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, बैडमिंटन खिलाड़ी साईना नेहवाल भी पहुंच गये हैं। वहीं, सुपर स्टार रजनीकांत भी पहुंच तुके हैं।

अयोध्या में दोपहर 1 बजे मंच पर पीएम मोदी पहुंचेंगे। उनके साथ 4 लोग और होंगे और करीब 1.30 बजे पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के दाहिनी तरफ: आनंदी बेन पटेल (गवर्नर), दूसरी तरफ मोहन भागवत और उनकी बगल में योगी आदित्यनाथ तथा आंनदी बेन के बगल में नृतयगोपाल दास बैठेंगे।

मिली जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रवाना हो चुके हैं। साथ ही,  भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी हैं।

दोपहर 12.20 बजे शुरू होगा समारोह

भगवान राम के बाल रूप रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में देश के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अनुसार इसके दोपहर एक बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्य बातें:

1. आरती के समय सभी अतिथियों के हाथ में घंटी रहेगी, जो आरती के समय सभी अतिथि बजाएंगे।

2. आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा केरेंगे।

3. परिसर में 30 कलाकार अलग-अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे। एक समय वे सभी एक साथ वादन करेंगे।

इसे भी पढ़ें

प.बंगाल के राज्यपाल बोस कोलकाता के राम मंदिर में पूजा करेंगे, ‘रामायाण यात्रा’ रवाना करेंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं