अयोध्या गैंगरेप, आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला बुल्डोज़र [Ayodhya gangrape, bulldozer runs on accused SP leader’s bakery]

2 Min Read

अयोध्या गैंगरेप, आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला बुलडोजर

पीड़ित बच्ची से मिलकर योगी के मंत्री फूट-फूटकर रोए, मायावती बोलीं- बुलडोजर एक्शन उचित

अयोध्या, एजेंसियां। अयोध्या गैंगरेप केस में योगी सरकार एक्शन में है। बच्ची की मां से सीएम योगी की मुलाकात के 24 घंटे बाद आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को बुल्डोज़र से ढहा दिया गया। बेकरी तालाब की जमीन पर 3000 हजार स्क्वायर फीट में बनी थी।

इसके बाद प्रशासन का बुलडोजर सपा नेता की दूसरी बिल्डिंग पर पहुंचा, लेकिन बिल्डिंग में PNB बैंक चल रही थी।

इस वजह से बिल्डिंग को तोड़ा नहीं गया। प्रशासन ने बैंक को एक हफ्ते में खाली करने का नोटिस दिया है।

1 करोड़ की जमीन चिह्नित

65 साल के मोईद की 4 और प्रॉपर्टी पर भी बुलडोजर चलेगा। इसमें सपा नेता का घर भी शामिल है। प्रशासन ने सपा नेता की 1 करोड़ की जमीन को भी चिह्नित किया है।

इधर, योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद सुबह पीड़ित बच्ची से मिलने अस्पताल पहुंचे। बाहर निकलकर वह फूट-फूटकर रोए।

कहा- अखिलेश का PDA झूठा साबित हो रहा। लगता है कि इन अपराधियों के सहारे इनकी जीत हुई।

2 और सपा नेताओं समेत 3 पर FIR

वहीं, पुलिस ने 2 और सपा नेताओं समेत 3 पर FIR दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों में भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा और एक अन्य है।

पुलिस का कहना है- तीनों अस्पताल में भर्ती बच्ची से मुलाकात के नाम पर पहुंचे थे। वहां परिवार से मामले में सुलह करने का दबाव बनाया। परिवार ने इनकार किया, तो भड़क गए। परिजनों को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

इसे भी पढ़ें

‘योगी जी CM पद से हटे तो कर लूंगा आत्महत्या’, BJP कार्यकर्ता ने खून से लिखा PM को पत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं