अयोध्या गैंगरेप, मोईद खान पर एक और केस [Ayodhya gangrape, another case against Moeed Khan]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

बैंक ने जालसाजी की FIR कराई

अयोध्या, एजेंसियां। अयोध्या गैंगरेप के आरोपी सपा नेता मोईद खान के खिलाफ अब जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। PNB बैंक ने पूराकलंदर थाने में FIR दर्ज कराई।

इसमें कहा गया है कि मोईद ने अपने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का गलत गाटा संख्या देकर बैंक को हॉल और कमरे किराए पर दिए, जबकि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अवैध तरीके से बना था।

गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को ढहा दिया था। इसके चलते बैंक को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा था।

यह FIR तब हुई, जब गुरुवार यानी 3 अक्टूबर को मोईद की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई होनी है।

आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्जः

मोईद की जमानत याचिका पर इससे पहले 1 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी। प्रशासन ने DNA रिपोर्ट जमा की थी।

इसमें दावा किया गया था कि मोईद के नौकर राजू से DNA रिपोर्ट मैच हुई। मोईद के खिलाफ गैंगरेप, गैंगस्टर के बाद यह तीसरी FIR है।

इसे भी पढ़ें

अयोध्या गैंगरेप, आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला बुल्डोज़र [Ayodhya gangrape, bulldozer runs on accused SP leader’s bakery]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं