नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी हो रही है।
इस बीच मनाली में शनिवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ है। इससे नेहरू कुंड के पास मनाली-सोलंगनाला रोड पर कई गाड़ियां पलट गईं।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मलबे के कारण सड़क पर आवाजाही रोक दी गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से बारिश और बर्फबारी हो रही है।
दोनों राज्यों में आज रेड अलर्ट है। खराब मौसम के चलते राजौरी जिले में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
बनिहाल और रामबन सेक्टर के बीच कई जगह लैंडस्लाइड हुई है। इससे श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह, मुगल रोड, सिंथन-किश्तवाड़, बांदीपोरा-गुरेज और कुपवाड़ा-तंगधार सड़कों पर भी ट्रैफिक रुका हुआ है।
हिमाचल के अटल टनल, रोहतांग, केलांग, जिस्पा, दारचा, कोकसर और लाहौल घाटी में 4 से 6 इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है।
अटल टनल में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा 228 सड़कें बंद हैं।
इसे भी पढ़ें
पीएम मोदी पहुंचे बिहार, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत









