कश्मीर के गुलमर्ग में 2 फीट बर्फबारी के बाद एवलांच, 16 राज्यों में घना कोहरा [Avalanche after 2 feet snowfall in Gulmarg, Kashmir, dense fog in 16 states]

2 Min Read

UP में 25 फ्लाइट लेट, राजस्थान के 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

नई दिल्ली, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में मंगलवार सुबह एवलांच आया। इससे पहले इस इलाके में 2 फीट तक बर्फबारी हुई थी। एवलांच के चलते फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के अलावा कई जिलों में बर्फबारी हुई। इससे मुगल रोड, श्रीनगर-लेह रोड, सेमथान-किश्तवाड़ रोड और गुरेज हाईवे बंद कर दिया गया।

2 से 3 दिन तक बर्फबारी रहेगीः

मौसम विभाग के मुताबिक यहां 2 से 3 दिन तक बर्फबारी की संभावना रहेगी। उधर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ-साथ में बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बर्फबारी के कारण उत्तर भारत के बाकी राज्यों में तेज सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। आज देश के 16 राज्यों में सुबह घना कोहरा देखने को मिला।

फ्लाइट्स और ट्रेनों पर कोहरे का असरः

मौसम विभाग के कहा कि पंजाब, जम्मू, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई। इससे कई फ्लाइट्स लेट हुईं। अकेले UP में ही 25 फ्लाइट और कई ट्रेनें लेट हुईं।

उत्तर प्रदेश ठंड के चलते पिछले 48 घंटे में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 10 की जान गई। बिहार के कटिहार, पूर्णिया समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया।

राजस्थान में भी अगले 3 दिन सर्द हवा का असर रहेगा। आज प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी भी कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण 5 फ्लाइट रद्द 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं