बिहार में ऑटो और कार की टक्कर, 5 की मौत, 3 घायल [Auto and car collide in Bihar, 5 dead, 3 injured]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां : बेगूसराय में मंगलवार सुबह ऑटो और कार में टक्कर हो गई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरा ऑटो हाथीदाह रेलवे स्टेशन से बेगूसराय जा रहा था। जीरो माइल की ओर से आ रही स्विफ्ट कार से उसकी टक्कर हो गई।

घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के एनएच-31 फोरलेन पर बीहट रतन चौक के पास की है। हादसे के बाद 3 घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों वाहनों की गति तेज थी

हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ऑटो तेज रफ्तार से आ रहा था और कार भी सामने से स्पीड में आ रही थी तभी अनियंत्रित होकर दोनों की टक्कर हो गई।

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक विक्की पाठक पुत्र सुनील पाठक (26), नालंदा जिले के पुवारी टोला का था। चार अन्य मृतक बेगूसराय के ही रहने वाले थे।

सिंटू कुमार पुत्र जगदीश यादव साम्हो बिजुलिया, अमनदीप कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार (22) गढ़पुरा, नीतीश कुमार पुत्र रामदास गढ़पुरा और गौतम कुमार पुत्र रमाकांत दास (25) छौराही के रहने वाले थे।

मृतकों में शामिल नालंदा जिले का विक्की पाठक दिल्ली एम्स में आर्कियोलॉजी डिपार्टमेंट में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था, जो दिल्ली से एक शादी समारोह में भाग लेने ट्रेन से हाथीदाह आया था।

इसे भी पढ़ें

गुमला-रांची एनएच पर हादसा, बस-कार की टक्कर, 3 की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं