सलमान पर फिर हमले की कोशिश नाकाम, 4 गिरफ्तार, लारेंस और गोल्डी समेत 18 पर एफआइआर

3 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे।

आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है।

चारों के खिलाफ IPC की धारा 115, 120 (B), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

सलमान इस वक्त यूरोप में हैं। वे वहां अनंत-राधिका की सेकेंड प्री वेडिंग सेरेमनी अटैंड करने गये हैं।

इवेंट के लिए सलमान बीते सोमवार को देश से रवाना हुए थे। उनके साथ भतीजे निर्वाण खान भी गए हैं।

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी अटैक करने के लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे।

इन्होंने फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स की रेकी की थी। पुलिस को इनके मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं।

इन चारों ने सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। इनमें से अजय कश्यप ने पाकिस्तान में रहने वाले डोगर नाम के शख्स से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था। वो सलमान पर अटैक करने के लिए वहां से AK-47 मंगवाने वाले थे।

चारों ने पनवेल स्थित सलमान खान के फार्म हाउस की भी रेकी की थी। इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं।

ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था।

इससे पहले बीते 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए थे।

फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

इसे भी पढ़ें

दुमका लोकसभा क्षेत्र में कहां, कितना हुआ मतदान

Share This Article
Exit mobile version