बंगाल में TMC नेता के यहां छापा मापने गई ईडी की टीम पर हमला

2 Min Read

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना में राशन घोटाले मामले में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकाने पर छापेमारी करने के लिए पहुंची ईडी की टीम पर हमला किया गया है। यहां 200 से अधिक ग्रामीणों ने टीम पर हमला किया। ग्रामीणों ने ईडी अधिकारियों और उनके साथ आये सीआरपीएफ के जवानों को खदेड़ दिया। गुस्साई भीड़ ने ईडी के वाहन को चारों तरफ से घेर लिया था। भीड़ के गुस्से को देखते हुए ईडी की टीम को मौके से पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। वहीं, ईडी की टीम पर हुए हमले में एक युवक को चोट भी पहुंची है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी जिस समय टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकाने पर पहुंचे, तो वहां दरवाजा बंद था। दरवाजा खुलवाया गया, लेकिन नहीं खुला, तब उन्होंने ताले को तोड़कर घर के अंदर घुसने की कोशिश की। इस बीच वहां भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते ईडी की टीम पर हमला बोल दिया। हमला करने वाले लोग शाहजहां शेख के समर्थक बताए जा रहे हैं। शाहजहां शेख एक राशन डीलर भा हैं।

वह पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के भी खासे करीबी माने जाते हैं। ईडी के अधिकारियों का मानना ​​है कि नेता के घर की तलाशी लेने पर राशन में हुए भ्रष्टाचार मामले से जुड़े दस्तावेज मिलेंगे। हालांकि ईडी को शुक्रवार को खाली हाथ लौटना पड़ा है। ईडी राज्य में कई मामलों की जांच कर रही है और उसने कई जगहों पर तलाशी भी ली है।

इसे भी पढ़ें

सरकारी बॉडी गार्डों को क्यों कोर्ट बुलाना चाहते हैं बाहुबली संजीव सिंह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं