स्वाति मालीवाल मामले में आतिशी का बयान-केंद्रीय गृह मंत्रालय रच रहा साजिश

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। स्वाति मालीवाल केस मामले में आज AAP ने दावा किया कि पिटाई की झूठी कहानी गढ़कर सीएम केजरीवाल को फंसाने और उनको बदनाम करने की साजिश सीधे गृह मंत्रालय की ओर से रची जा रही है।

आप नेता आतिशी ने प्रेस को बताया कि सोची समझी रणनीति के तहत स्वाति मालीवाल को इसका एक चेहरा बनाया गया है।

ये षड्यंत्र सीधे गृह मंत्रालय में रचा जा रहा है। आतिशी ने कहा कि जिस दिल्ली पुलिस ने स्वाति की शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर ली, वही पुलिस बिभव कुमार की शिकायत पर चुप्पी साध गई है। उन्हें FIR की कॉपी तक नहीं दे रही है।

आप ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि पहले से वायरल एक वीडियो ने स्वाति मालीवाल के आरोपों का पर्दाफाश कर दिया है।

वहीं, आज के वीडियो में स्वाति पुलिसकर्मियों और विभव कुमार को ऊंची आवाज में धमकाते हुए दिख रही हैं।

एक दूसरे वीडियो क्लिप में, जो कि सीएम आवास के गेट का है, यह वीडियो भी उनके झूठ का पर्दाफाश कर देता है।

इस बाबत आप नेता आतिशी ने एक्स पर लिखा है, स्वाति मालीवाल ने अपनी शिकायत में जो कुछ कहा है, ऐसा कुछ इस वीडियो में नहीं दिखता।

इसे भी पढ़ें

सीजीएम कोर्ट के चौथे समन पर भी हाजिर नहीं हुए हेमंत सोरेन

Share This Article
Exit mobile version