नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में पानी की कमी को लेकर जल मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। उन्होंने जल बोर्ड के CEO को निलंबित करने की मांग की है।
उन्होंने ईस्ट दिल्ली की एक घटना का जिक्र किया, जहां पानी की कमी के चलते लड़ाई हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।
आतिशी ने कहा कि ईस्ट दिल्ली में जो हुआ वह सब CEO की निगरानी में हुआ। उन्हें 24 घंटे के अंदर पद से हटाया जाए।
बता दें कि जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है, दिल्ली में पानी की किल्लत भी बढ़ती जा रही है।
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की 16वीं लिस्ट, मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया को उतारा








