आतिशी 21 सितंबर को शपथ ले सकती हैं, LG ने केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा [Atishi can take oath on September 21, LG sent Kejriwal’s resignation to the President]

2 Min Read

एक हफ्ते में सरकारी मकान छोड़ेंगे अरविंद

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंजूरी के लिए भेज दिया।

साथ ही उन्होंने नई मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव भी राष्ट्रपति को भेजा है।

इधर, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास छोड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि हमने सुरक्षा को लेकर उनसे कहा कि सरकारी आवास ना छोड़ें, लेकिन वे नहीं माने।

कल ही इस्तीफा सौंप दिया था केजरीवाल ने

एक दिन पहले 17 सितंबर को AAP विधायक दल की मीटिंग में आतिशी को मुख्यमंत्री चुना गया था। इसके बाद केजरीवाल ने शाम को LG विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

केजरीवाल पर कई बार हमले हुए, हमें चिंता-AAP

संजय सिंह ने कहा, “केजरीवाल अपनी सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने जा रहे हैं। हम लोगों को चिंता है। केजरीवाल पर कई बार हमले हो चुके हैं। जब उनके माता-पिता घर में थे, तब भी उन पर हमला हुआ है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि केजरीवाल कहां रहेंगे। उन्होंने कहा है कि वे जनता के बीच रहेंगे, जगह अभी तय नहीं है।”

इसे भी पढ़ें

केजरीवाल के बाद दिल्ली की सत्ता संभालेंगी यूपी की बहू आतिशी मर्लिना, कौन है पति? जानिए आतिशी के निजी जीवन से जुड़ी बातें

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं