वित्त वर्ष 2023-24 में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड की संपत्ति 83 प्रतिशत बढ़कर 2.43 लाख करोड़ रुपये

1 Min Read

नयी दिल्ली: खुदरा निवेशकों की भागीदारी में उछाल तथा बाजार में तेजी से मार्च 2024 के अंत में स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड श्रेणी की संपत्ति 2.43 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ गई। यह सालाना अधार पर 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।

संपत्ति में वृद्धि को निवेशकों की संख्या में वृद्धि ने बल दिया। मार्च 2024 में फोलियो की संख्या 1.9 करोड़ तक पहुंच गई, जो एक साल पहले 1.09 करोड़ थी।

इसमें 81 लाख इज़ाफा हुआ। यह स्मॉल-कैप फंड के प्रति निवेशकों के रुझान को दर्शाता है।

फायर्स में उपाध्यक्ष (अनुसंधान) गोपाल कवलिरेड्डी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का वृद्धि पथ लोगों की बढ़ी हुई रुचि को आकर्षित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें

मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों का बहिष्कार करेंगे राजपूत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं