Assembly Election: दो से तीन चरणों में हो सकता है मतदान, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को ध्यान में रखकर बनेगा शेड्यूल [Voting may take place in two to three phases, schedule will be made keeping in mind festivals like Diwali and Chhath]

2 Min Read

Assembly Election:

पटना, एजेसंयां। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और सूत्रों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 दो से तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखकर मतदान की तारीखों की योजना बना रहा है।

Assembly Election: बिहार चुनाव 2025: कब होंगे चुनाव

बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। संविधान के अनुसार, इस तारीख से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी जरूरी है। ऐसे में अक्टूबर और नवंबर के महीनों में मतदान कराए जाने की पूरी संभावना है।

Assembly Election: पिछली बार कितने चरणों में हुए थे चुनाव

बिहार में पिछले दो विधानसभा चुनाव भी कई चरणों में हुए थे।

  • 2020 विधानसभा चुनाव:
  • पहला चरण : 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर
  • दूसरा चरण : 3 नवंबर को 94 सीटों पर
  • तीसरा चरण : 7 नवंबर को 78 सीटों पर
  • परिणाम: 10 नवंबर को घोषित
  • 2015 विधानसभा चुनाव: चुनाव 5 चरणों में संपन्न हुए थे
    इस बार भी ऐसा ही फॉर्मेट अपनाया जा सकता है, हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
    बिहार चुनाव 2025 से जुड़ी प्रमुख बातें
  • चुनाव दिवाली (29 अक्टूबर 2025) और छठ (2-5 नवंबर 2025) के आसपास हो सकते हैं
  • चुनाव आयोग त्योहारों के मद्देनजर शांतिपूर्ण और सुविधाजनक मतदान तिथियों पर काम कर रहा है
  • सभी चरणों के मतदान के बाद मतगणना एक ही दिन में कराए जाने की संभावना
    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का अभी औपचारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। त्योहारों और राजनीतिक रणनीतियों को देखते हुए इस बार भी राज्य में चरणबद्ध मतदान कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Bihar assembly : राहुल-तेजस्वी की दिल्ली बैठक: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीटों का तय होगा बंटवारा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं