गुवाहाटी, एजेंसियां। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने साफ कर दिया है कि चुनाव के बाद वह राज्य में असम सीएम बोले-चुनाव बाद लागू करेंगे UCC, दो शादी करनेवाले जायेंगे जेल।
उन्होंने ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) पार्टी के चीफ बदरुद्दीन अजमल को खरी-खरी सुनाई है।
उन्होंने कहा कि आपको दोबारा शादी करनी है तो अभी मौका है, क्योंकि चुनाव के बाद राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू हो जाएगा। तब दूसरी-तीसरी शादी की तो जेल हो जाएगी।
दरअसल, असम के धुबरी सीट से AIUDF के सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि भाजपा मुसलमानों को भड़काने की कोशिश कर रही है।
अगर मुसलमान दोबारा शादी करना चाहते हैं तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि उनका धर्म उन्हें ऐसा करने की इजाजत देता है।
अजमल के इसी बयान पर पलटवार करते हुए असम के उदलगिरी में हिमंता ने कहा कि अगर अजमल अभी शादी करेंगे और मुझे बुलाएंगे तो मैं बिलकुल आऊंगा, लेकिन चुनाव के बाद वे ऐसा नहीं कर सकेंगे, क्योंकि कानून सबके लिए बराबर होता है।
बता दें कि असम सरकार UCC को लेकर कानून लाने की तैयारी में है। हिमंता ने 12 फरवरी को कहा था कि राज्य सरकार बहुविवाह को बैन करने वाले कानून लाने वाली थी, लेकिन उत्तराखंड में UCC का बिल पास होने के बाद इसे UCC से जोड़ने पर विचार कर रहे हैं।
AIUDF के सांसद बदरुद्दीन अजमल ने पहले कहा था कि मुसलमान दोबारा शादी करना चाहते हैं तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता।
हिमंत ने कहा है कि उत्तराखंड में UCC के तहत बहुविवाह को सिविल ऑफेंस की कैटेगरी रखा गया है। लेकिन हम इसे क्रिमिनल ऑफेंस की कैटेगरी में रखना चाहते हैं।
इसके लिए 9 लोगों की कमेटी बनाई गई है। ये कमेटी दोनों मुद्दों पर काम कर रही है। सरमा नेकहा कि राज्य की आदिवासी आबादी को इस कानून के दायरे से बाहर रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि सरकार ने धर्मांतरण पर भी रोक लगाने की शुरुआत की है। प्रदेश को हिंसा से बचाने के लिए मुस्लिम का मुस्लिम, ईसाई का ईसाई और हिंदु का हिंदु रहना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें
ये हैं स्टैमिना बढ़ाने के कुछ आसान टिप्स, इन्हें जरूर आजमाएं









