Asian market:
मुंबई, एजेंसियां। अमेरिकी बाजार 9 अप्रैल को 12% तक चढ़कर बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी 10% तक की तेजी है। वहीं भारतीय बाजार आज महावीर जयंती की छुट्टी के कारण बंद हैं।
बाजारों में आई इस तेजी की वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का वो फैसला है, जिसमें उन्होंने चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया है।
Asian market: एशियाई बाजार तेजी में कारोबार कर रहेः
जापान का निक्केई इंडेक्स 2,660 पॉइंट या 8.39% चढ़कर 34,370 के स्तर पर है।
कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 110 पॉइंट या 4.70% चढ़कर 2400 के स्तर पर है।
ताइवान का TAIEX इंडेक्स 620 पॉइंट या 9.35% चढ़कर 19,020 के स्तर पर है।
NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्ट निफ्टी करीब 800 अंक ऊपर है।
अमेरिका के नैस्डैक में 2001 के बाद से सबसे बड़ी बढ़त
डॉउ जोन्स 2,962 अंक या 7.87% बढ़कर 40,608 पर बंद हुआ, जो मार्च 2020 के बाद से इसका सबसे बड़ा सिंगल डे गेन है।
S&P 500 इंडेक्स 9.52% बढ़कर 5,456.90 पर पहुंच गया, जो 2008 के बाद से इसका सबसे बड़ा सिंगल सेशन राइज है।
टेक शेयरों का इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 12.16% बढ़कर 17,124 पर पहुंच गया, जो जनवरी 2001 के बाद से सबसे बड़ा गेन है।
लगभग 30 बिलियन शेयरों का कारोबार हुआ, जिससे यह वॉल स्ट्रीट के इतिहास में सबसे अधिक कारोबार वाला दिन बन गया।
इसे भी पढ़ें
Asian stock markets: एशियाई शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स भी लुढ़का, निवेशकों को बड़ी चपत








