Asansol Fire: आसनसोल में झारखंड के 3 लोग जिंदा जले, मौत [3 people from Jharkhand burnt alive in Asansol, died]

2 Min Read

Asansol Fire:

आसनसोल, एजेंसियां। आसनसोल के वैशाली पार्क इलाके में एक मकान में भीषण आग लग गई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि, परिवार की एक महिला सदस्य गंभीर रूप से झुलस गई और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। बताया जा रहा है कि वैशाली पार्क में स्थित दोमंजिला मकान में एक परिवार रहता था। परिवार में चार सदस्य थे। बाबलू सिंह (गृहस्वामी), शिल्पी चटर्जी (पत्नी), केबल चंद (शिल्पी के पिता), गायत्री चंद (शिल्पी की मां)। यह परिवार झारखंड के धनबाद के निरसा का रहने वाला था।

Asansol Fire: अचानक मकान से उठने लगा धुआः

रात करीब एक बजे अचानक मकान के निचले हिस्से से धुआं उठता दिखाई दिया। यह देखकर सुरक्षा गार्ड ने तत्काल स्थानीय लोगों को सूचना दी। पड़ोसी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। एक दमकल पहुंचा और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक घर में मौजूद सभी लोग झुलस चुके थे। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाबलू सिंह, केबल चंद और गायत्री चंद को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शिल्पी चटर्जी की हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि आग शॉर्ट सर्किट या एयर कंडीशनर में तकनीकी खराबी की वजह से लगी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

Koderma Huge fire: कोडरमा: तीन मंजिला इमारत में भीषण आग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं