दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: लोकसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है, ऐसे में मतदान से अध्य‍क्ष पद छोड़ना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के दो चरणों के लिए मतदान हो चुका है।

सभी पार्टियां तीसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रचार अभियान में जुटे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी को ऐसे समय में एक बाद एक झटके लगते जा रहे हैं।

अरविंदर सिंह लवली को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से राजनीति अचानक से गर्मा गई है। लवली ने सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ चुनावी गठजोड़ करने की मुखालफत की है।

उन्होंने लिखा, कांग्रेस की दिल्ली इकाई उस पार्टी के साथ गठजोड़ करने के पूरी तरह से खिलाफ थी, जिसका गठन ही कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टागचार के झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने के उद्देश्य से हुआ है।

चुनावी समय में दिग्गज नेता द्वारा पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड से 1747 हज यात्री रवाना होंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं