अरविंद केजरीवाल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं [Arvind Kejriwal currently has no relief from the Supreme Court]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है।

हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाएगा। बता दें कि बीते गुरुवार की शाम केजरीवाल को निचली अदालत से बेल मिली थी।

इसके खिलाफ अगले ही दिन सुबह ईडी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसपर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी, जिससे केजरीवाल बाहर नहीं आ सके।

वहीं, हाईकोर्ट ने केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसी फैसले का जिक्र सुप्रीम कोर्ट ने किया है। हाईकोर्ट भी आज ही यानी सोमवार को ही फैसला सुनायेगा।

इसे भी पढ़ें

CM अरविंद केजरीवाल को लगा झटका, अभी रहेंगे जेल में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं