लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

1 Min Read

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के सीएम भगवंत मान बुधवार को लखनऊ पहुंचे।

यहां एयरपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की अगुवाई में पार्टी के यूपी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना समेत कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अभिभूत नजर आये।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं