उद्धव ठाकरे से मिले अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

1 Min Read

नई दिल्ली : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान तथा आप सांसद संजय सिंह, राघव चढ्ढा समेत अन्य नेताओं ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। केजरीवाल की मुंबई यात्रा के दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान भी मौजूद हैं। केजरीवाल ने उद्धव से उनके आवास पर ही मुलाकात की।

बैठक के दौरान आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा के साथ-साथ दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी भी मौजूद रहीं। केजरीवाल गुरुवार को एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से भी मुलाकात करेंगे। बता दें, केजरीवाल ने मंगलवार को ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी। केजरीवाल ने मंगलवार से देशव्यापी दौरे की शुरुआत की है। केजरीवाल नौकरशाहों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी नेताओं का समर्थन मांगने के लिए दौरे कर रहे हैं।

दिल्ली के सीएम ने दिल्ली की जनता के अधिकार छीनने का आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यादेश को राज्यसभा में पारित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम, 1991 में संशोधन करने के लिए अध्यादेश लाया गया था। अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को दरकिनार करता है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं