लिव-इन पार्टनर की चुन्नी से गला दबा कर हत्या,बिहार से गिरफ्तार

2 Min Read

फरीदाबाद,एजेंसियां: हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाली घटना निकलकर सामने आयी है।

जिसमें एक शख्स ने लिव-इन पार्टनर की चुन्नी से गला दबा कर हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जीवन नगर निवासी मकान मालिक ने 5 अप्रैल को पुलिस को यह सुचना दी थी कि उनके किरायदार के कमरे से बहुत तेज बदबू आ रही है।

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे के दरवाजा को तोड़ा तो महिला की लाश मिली। इसके बाद पुलिस उपायुक्त एनाईटी कुलदीप सिंह ने फौरन आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने जो जानकारी पुलिस को बताई उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए।

आरोपी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसकी लाश के पास बैठकर खाना खाया। इतना ही नहीं वहां रात भर बैठा रहा फिर सुबह कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस पूछताछ में आरोपी बाजी ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता था।

वहीं मृतका खुशबू उसके साथ मजदूरी का काम करती थी। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में लगने वाला है राष्ट्रपति शासन, रची जा रही साजिश: आतिशी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं