श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 2 जवानों की मौत हो गई। 3 जवान गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा एसके पायीन इलाके में हुआ, जब ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिरा। यह घटना 24 दिसंबर के पुंछ जिले में हुए हादसे के बाद हुई है, जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें







