भारत-चीन बॉर्डर पर सेना ने पेट्रोलिंग शुरू की [Army started patrolling on India-China border]

1 Min Read

किरेन रिजिजू चीनी सैनिकों से मिले

लेह, एजेंसियां। पूर्वी लद्दाख के डेमचोक में भारतीय सेना ने पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। देपसांग पर भी जल्द ही पेट्रोलिंग शुरू की जाएगी।

21 अक्टूबर को दोनों देशों की सेनाओं के बीच विवादित पॉइंट्स से पीछे हटने पर सहमति बनी थी। डिएस्केलेशन की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को पूरी हो गई थी।

रिजिजू ने चीनी सैनिकों से बात की

अरुणाचल प्रदेश के बुमला पास पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने चीनी सैनिकों से बातचीत की। उन्होंने चीनी सैनिकों से पूछा कि क्या हाई एल्टीट्यूड में प्रॉब्लम नहीं होती है? इस पर चीनी सैनिकों ने बताया कि उन्हें प्रॉब्लम नहीं होती है। वे मौसम में ढल गए हैं।

इसे भी पढ़ें

लद्दाख में LAC पर भारत-चीन की सेनाएं पीछे हटने लगीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं