सेना बोली-पाकिस्तानी आतंकी घाटी में डर पैदा करना चाहते हैं [Army said- Pakistani terrorists want to create fear in the valley]

1 Min Read

बारामूला में वर्कर्स पर हमला इसका सबूत

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले पर सेना की तरफ से पहली बार बयान सामने आया है। आर्मी की श्रीनगर में तैनात यूनिट चिनार कॉर्प्स ने स्टेटमेंट जारी कर कहा- पाकिस्तानी आतंकी घाटी में डर पैदा करना चाहते हैं। वे अब कश्मीरियों को निशाना बना रहे हैं। बारामूला में वर्कर्स पर हमला इसी बात का सबूत है।

सेना ने की जवाबी कार्रवाईः

आर्मी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एमके साहू ने कहा- सेना के वाहन पर गोलीबारी होने पर हमारे सैनिकों ने तेजी से जवाबी कार्रवाई की थी, जिससे आतंकवादियों को हथियार और बैग छोड़कर पीछे हटना पड़ा। वे एक नाले का फायदा उठाकर घने जंगल में भाग गए। अंधेरा होने के कारण आतंकियों को भागने में सफलता मिली।

24 अक्टूबर को किया गया था हमलाः

दरअसल, LoC के पास 24 अक्टूबर की देर रात सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था। इसमें 3 जवान शहीद हुए थे। साथ ही 2 पोर्टर वर्कर्स की भी मौत हुई थी।

इसे भी पढ़े

जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 2 पोर्टर भी मरे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं