आर्मी चीफ ने ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘एकलव्य’ लॉन्च किया [Army Chief launched online digital platform ‘Eklavya’]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इंडियन आर्मी के लिए एक ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘एकलव्य‘ लॉन्च किया। इससे आर्मी के ऑफिसर्स की ट्रेनिंग में मदद मिलेगी।

एकलव्य ऐप को ‘भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस एप्लीकेशन एंड जियोइन्फॉर्मेटिक्स (BISAG-N), गांधीनगर’ के जरिए बिना किसी लागत के डेवेलप किया गया है।

यह प्लेटफॉर्म आर्मी डेटा नेटवर्क पर आधारित है।इस प्लेटफॉर्म पर ट्रेनी ऑफिसर्स एक साथ कई पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

तीन कैटेगरी के पाठ्यक्रम उपलब्धः

इस प्लेटफॉर्म पर इंडियन आर्मी के कैटेगरी ‘A’ के 17 प्रशिक्षण संस्थान कुल 96 पाठ्यक्रम शामिल कर चुके हैं। एकलव्य प्लेटफॉर्म पर तीन कैटेगरी के पाठ्यक्रम होस्ट किए गए हैं।

पहली कैटेगरी है- ‘प्री-कोर्स प्रिपरेटरी कैप्सूल्स’, जिसमें विभिन्न कैटेगरी ‘A’ प्रशिक्षण संस्थानों के सभी ऑफलाइन फिजिकल कोर्सेज के लिए स्टडी मैटेरियल उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें

आर्मी चीफ बोले-सेना में कुकी-मैतेई साथ काम करते हैं, मणिपुर में शांति बहाली में बड़ा रोल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं