जम्मू-कश्मीर में आर्मी एंबुलेंस पर हमला, 3 आतंकी ढेर [Army ambulance attacked in Jammu and Kashmir, 3 terrorists killed]

1 Min Read

सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

श्रीनगर, एजेंसियां। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया। अफसरों ने बताया कि एक आतंकवादी की बॉडी मिल गई है।

सुबह 7:26 बजे लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास भट्टल इलाके में इन आतंकियों ने आर्मी एंबुलेंस पर फायरिंग की थी। हालांकि इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

मंदिर में मोबाइल ढूंढ रहे थे आतंकवादी:

सुरक्षाबलों ने बताया कि आतंकवादी भट्‌टल इलाके में जंगल से लगे शिव आसन मंदिर में एक मोबाइल ढूंढ रहे थे। उन्हें किसी को कॉल करनी थी।

इसी दौरान आर्मी की एंबुलेंस गुजरी और आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकवादी पिछली रात बॉर्डर पार करके अखनूर में आए थे।

चार दिन के अंदर दो एनकाउंटर:

इससे पहले 24 अक्टूबर को बारामूला में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 3 जवान और 2 पोर्टर की जान गई थी।

इसे भी पढ़ें

जम्मू – कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी ढेर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं