अंडमान निकोबार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों से मिले अर्जुन मुंडा

1 Min Read

पोर्ट ब्लेयर : केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को अंडमान निकोबार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों से पोर्ट ब्लेयर में मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने सांगठनिक विषयों पर सदस्यों से चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। इससे पहले अपने चार दिवसीय अंडमान निकोबार दौरे के दौरान उन्होंने सेल्यूलर जेल का भ्रमण किया और एक म्यूजियम भी देखा। गौरतलब है कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड का प्रसारण किया जायेगा।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं