रांची : केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरूवार को स्वामी विवेकानंद मेडिकल मिशन अस्पताल, अट्टापडी (केरल) के उद्घाटन समारोह में पार्श्व गायिका नानजियाम्मा को सम्मानित किया। वह केरल के एक आदिवासी समुदाय से आती हैं।
वे 2020 में मलयालम फिल्म “कलाकत्था”और “अय्यप्पनम कोशियुम” में पार्श्व गायन के बाद मशहूर हुईं। मलयालम गायिका नंजियाम्मा को 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार मिला है।

