अर्जुन कपूर ने कंफर्म किया मलाइका अरोड़ा संग अपने ब्रेकअप को [Arjun Kapoor confirmed his breakup with Malaika Arora]

1 Min Read

मुंबई,एजेंसियां। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को लेकर आये दिन सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते है। लंबे समय तक अर्जुन और मलाइका ने एक दूसरे के साथ ड़ेट करने के बाद अब उनके ब्रेकअप की खबरे आ रही। एक्टर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगा दी है।

दरअसल, अर्जुन कपूर बीती रात राज ठाकरे ने एक दिवाली पार्टी रखा था, जिसमें रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सिंगम अगेन की पूरी टीम पहुंची थी। इस दौरान पैप्स ने अर्जुन कपूर से पूछा कि मलाइका अरोड़ा कैसी हैं ?

इस सवाल का हंसते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, अभी सिंगल हूं, रिलैक्स करो’ इसके बाद अर्जुन कपूर ने स्टेज से सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी और कहां कि फिल्म सिंघम अगेन आप सभी के लिए बनाई गई फिल्म है, तो इस बार दिवाली आप हमारे साथ मनायें।

इसे भी पढ़ें

अर्जुन से ब्रेकअप का मलाइका को पछतावा नहीं, बोलीं- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में जो हुआ, उसका मलाल नहीं

Share This Article
Exit mobile version