13 मार्च को अरिजीत सिंह और मार्टिन गैरिक्स का नया ट्रैक ‘एंजेल्स फॉर ईच अदर’ होगा रिलीज [Arijit Singh and Martin Garrix’s new track ‘Angels for Each Other’ will be released on March 13]

1 Min Read

मुंबई,एजेंसियां। अरिजीत सिंह और मशहूर डच डीजे और रिकॉर्ड निर्माता मार्टिन गैरिक्स ने अपने आगामी ट्रैक ‘एंजेल्स फॉर ईच अदर’ के रिलीज की घोषणा कर दी है। दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल बीटीएस वीडियो शेयर किया और ट्रैक के रिलीज की तारीख की जानकारी दी। अरिजीत सिंह और मार्टिन गैरिक्स का यह कोलैबोरेशन संगीत प्रेमियों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है।

दोनों इंस्टाग्राम में साझा की तस्वीरें

सोमवार को, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें वे अपने आगामी ट्रैक पर काम करते नजर आ रहे थे। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि ‘एंजेल्स फॉर ईच अदर’ 13 मार्च 2025 को रिलीज होगा।इस ट्रैक की घोषणा के साथ ही अरिजीत और मार्टिन ने फैंस को और भी उत्साहित किया है। इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों ने कैप्शन दिया, “एंजेल्स फॉर ईच अदर इस गुरुवार को आपका है..।”

इसे भी पढ़ें

वोट देने मुंबई से बंगाल पहुंचे सिंगर अरिजीत, पत्नी संग स्कूटी से पहुंचे बूथ पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं